छठ पूजा समिति गोगांव घाट पर भव्य किया आयोजन
विश्व हिंदू परिषद व बंजरग विभाग सह मंत्री बंटी कटरे ने छठ महापर्व की प्रदेश वासियों को दी बधाई
रायपुर : छठ पूजा समिति गोगाव घाट पर भव्य आयोजन किया गया, समिति के सदस्य आर्यन गुप्ता, बबलू गुप्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अधिकारियो को आमंत्रित किया सभी बजरंगियों संग गोगांव घाट पहुँचे, विभाग सह मंत्री बंटी कटरे ने छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी उन्होंने कहा लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और समर्पण का महापर्व छठ पूजा हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है भगवान सूर्यदेव एवं छठी मईया से प्रार्थना है कि सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों तथा हर घर में सुख, स्वास्थ्य और खुशियों का वास हो। इस पावन पर्व पर सभी व्रतियों को सादर प्रणाम एवं समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के रायपुर विभाग के सह मंत्री बंटी कटरे, महानगर के वरिष्ट कार्यकर्ता देवेंद्र शर्मा, प्रखंड मंत्री राम देवांगन डी राणा, शैलेन्द्र तिवारी, कृष्णा येडे, आर्यन सिंह, बबलू गुप्ता, मोंटू देवांगन, गोलू कटरे, गुढ़ियारी प्रखंड के अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

