ताजा खबर

डॉ. रमन सिंह सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने दी छठ पर्व की बधाई

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने छठ पर्व के अवसर पर जिले और शहर के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि छठ सूर्य उपासना का प्रमुख पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आस्था का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाने वाला छठ पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। इस दौरान व्रती उगते और अस्त होते सूर्य की आराधना करते हैं। षष्ठी की शाम नदी या जलाशय के घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके अगले दिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव और षष्ठी माता की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

डॉ. सिंह, सांसद पांडेय और महापौर यादव ने नागरिकों से छठ पर्व को उमंग और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी परिवारों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा नगर में सौहार्द और समृद्धि का वातावरण बना रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button