छत्तीसगढ़

अनंत सिंह ने जेडीयू से निकाले जाने के बाद नई पार्टी बनाने के सवाल पर ये कहा

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित होने पर कहा है कि वो अपनी अलग पार्टी बनाएंगे.

अनंत सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जेडीयू को अगले चुनाव में 10 सीटें जीतना भी मुश्किल होगा.

उन्होंने कहा, जनता मालिक है. जो कार्रवाई हुई है, अच्छी हुई है. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. पार्टी नीतीश कुमार की थी, वे नहीं हैं तो पार्टी में कौन है?

अब नीतीश कुमार नहीं हैं तो पार्टी खत्म हो गई. इनको 10 सीट आने में भी आफ़त होगी. जो पार्टी के मालिक बने हुए हैं, उन्होंने ही मुझ पर ये कार्रवाई की है. मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा.

मैं पार्टी के पास टिकट मांगने नहीं गया था, पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया. जेडीयू का भविष्य ख़त्म है.

अनंत सिंह ने कहा, मेरी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है. वे बीमार रहते हैं. कभी जाकर उनसे मुलाक़ात भी करूंगा. जो जैसा करेगा, जनता उसको जवाब देगी.

गौरतलब है कि अनंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को छह साल के लिए जेडीयू से निकाल दिया गया.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button