छत्तीसगढ़

यूक्रेन पर रूस का एक और बड़ा ड्रोन अटैक, 13 लोगों की मौत

यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूस ने एक बड़ा ड्रोन हमला किया है. हमले के वक़्त लोग खड़ी ट्रेन में लोग घुस रहे थे.

यूक्रेन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक़, रूस के एक जेट-पावर्ड ड्रोन ने निप्रो रेलवे स्टेशन के भीड़भाड़ वाले प्लेटफ़ॉर्म पर हमला किया .

रेलवे स्टेशन पर हुए इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 13 अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

ख़बरों में बताया गया है कि जिस वक़्त यह ड्रोन वहां गिरा, तब लोग स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में चढ़ने का इंतज़ार कर रहे थे.

यह ट्रेन पड़ोसी शहर ज़ापोरिज़िया के लिए रवाना होने ही वाली थी. धमाके के छर्रे लगने से ट्रेन को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचा है.

रूस ने यूक्रेन के बड़े रेल नेटवर्क को बार-बार निशाना बनाया है.

इस रेल नेटवर्क का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोगों के आने-जाने और ज़रूरी सामान पहुंचाने के लिए किया जाता है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button