वाराणसी में बीजेपी की हार पर संजय सिंह ने पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार के बारे में ये कहा

देश के 4 राज्यों में हुए विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. वाराणसी से समाजवादी पार्टी की जीत पर आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक पोस्ट लिखा है.
इस पोस्ट में उन्होंने कहा, मोदी जी वाराणसी में बुरी तरह हार चुके हैं फिर भी बेईमानी करने में जुटे हैं. रिकाउंटिंग भी करा ली उसमें भी हार गए.जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 16हज़ार 990 वोट से जीत चुके हैं. ज्ञानू जीत का प्रमाण पत्र दो तुम्हारे आका हार चुके हैं.
इससे पहले इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, चार राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?
जिसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें.(bbc.com/hindi)
