छत्तीसगढ़
बस पलटी, कई यात्री जख्मी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर। कटेकल्याण से दंतेवाड़ा जाने के दौरान यात्री बस सोमवार शाम को पलट गई। जिसमें कई यात्री जख्मी हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बस के ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। जारम घाटी के दौरान ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। इस दौरान बस पलट गई। जिसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए। घायलों का उपचार जारी है।



