छत्तीसगढ़

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

38 वर्षीय ऑलराउंडर ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने का एलान किया.

द फ़ाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर बात करते हुए मैक्सवेल ने अपने फ़ैसले की पुष्टि की.

उन्होंने बताया कि 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम मैनेजमेंट के साथ भविष्य को लेकर उनकी चर्चा चल रही थी. मैक्सवेल ने कहा, मैं अपने देश के लिए खेलने के मिले इस समय के लिए बेहद आभारी हूं.

मैक्सवेल ने जून 2025 में ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वह केवल टी-20 फ़ॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे.

इस साल की शुरुआत में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ओमान के ख़िलाफ़ खेला गया मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आख़िरी मुक़ाबला साबित हुआ, जिसमें उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट हासिल किए थे.

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी-20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 10 अंतरराष्ट्रीय शतकों और 136 विकेटों के साथ खेल के हर फ़ॉर्मेट में अपनी अमिट छाप छोड़ी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button