ताजा खबर

आरंग में चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी, पांच दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

आरंग :  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुड़ियारी पारा आरंग में पांच चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी का शुभारंभ बुधवार, 14 अक्टूबर को किया गया। यहां मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा और मां काली के चैतन्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य शिल्पकार विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के.के. भारद्वाज और चंद्रशेखर साहू तथा पार्षद नरेंद्र लोधी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित यह पांच दिवसीय झांकी 18 अक्टूबर तक चलेगी। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक पांचों देवियों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की लता बहन ने कहा कि मां दुर्गा का आगमन जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है। चैतन्य देवियों के स्वरूपों से प्रेरणा लेकर हमें सहनशीलता, पवित्रता, निर्भीकता और करुणा जैसे दिव्य गुणों को अपने जीवन एवं आचरण में अपनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।

संस्थान की ओर से क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर पांचों देवियों के दर्शन करने और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लेने की अपील की गई है। नवरात्र के अवसर पर आयोजित यह झांकी आरंग में भक्तिमय वातावरण के साथ आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संदेश दे रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button