छत्तीसगढ़
पीएमएवाई की अटकी राशि जारी, केंद्र से मिले 25 लाख

केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने की पहल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 9 अक्टूबर। कोटा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-1.0 से जुड़ा लंबित भुगतान जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्तर पर मामला सुलझने के बाद योजना के तहत केंद्रांश के 25 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह राशि आने वाले दिनों में पात्र हितग्राहियों को बांटी जाएगी।
कोटा नगर पंचायत की अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने योजना से जुड़ी समस्या केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के सामने रखी थी। इसके बाद मंत्रालय के स्तर पर कार्रवाई हुई और लंबित राशि जारी करने का आदेश दिया गया।



