ताजा खबर

बचेली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 04 जुआरी गिरफ्तार; 18 हजार नगद और 4 बाइक जब्त

बचेली/ दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बचेली पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन और एएसपी जितेंद्र खूंटे व एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना बचेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नेरली में जंगल नाला किनारे कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 4 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सुनील तेलाम, निवासी धुरली, थाना भांसी

2. शंकर लाल, निवासी मैलावाड़ा तरलापारा, थाना कुआकोंडा

3. दीपक मंडावी, निवासी किलेपाल, हाल रेलवे कॉलोनी बचेली

4. विनोद लखेरा, निवासी बैंक कॉलोनी बचेली

आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹18,750 नगद, 52 पत्ते ताश, 02 प्लास्टिक चटाई और 04 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में अपाचे CG 18 S 7078, होंडा CG 18 M 2701, यामाहा क्रक्स (बिना नंबर) और स्कूटी CG 18 S 2620 शामिल है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना बचेली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button