ताजा खबर
श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा समिति, बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ किरंदुल द्वारा 49 वर्षों से अनवरत हो रही है मां दुर्गा की पूजा
किरंदुल। नगर के मेन मार्केट स्थित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा समिति, बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ किरंदुल द्वारा विगत 49 वर्षों से लगातार शारदीय दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी महा सप्तमी से पूजा का शुभारंभ हो चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष अनूप कर एवं सचिव अजय सरकार ने बताया कि 49 साल की इस परंपरा को आज भी व्यापारी संघ एकजुट होकर निभा रहा है और नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा, आरती एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया जा रहा है।
