आईपीएल 2027 से पहले बड़े बदलाव, शमी-हर्षल समेत कई खिलाड़ियों की टीमें बदली

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 से पहले टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी है.
तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड किया है. वहीं, सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल होंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शमी को 10 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. अब वह 8 करोड़ रुपये की नई फ़ीस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे.
दो बार पर्पल कैप जीत चुके तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे. उन्हें सनराइज़र्स हैदराबाद से ट्रेड किया गया है.
हर्षल पटेल को सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 8 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. अब वह 4 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस से जुड़ेंगे.
इससे पहले 11 नवंबर को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भी बड़ा ट्रेड हुआ था. जिसके तहत हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल होंगे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में जाएंगे.(bbc.com/hindi)



