छत्तीसगढ़

बिल्ला इज़ बैक, पुलिस को चैलेंज,

वीडियो किया वायरल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर।सिलतरा के बदमाश ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। इसने बकायदा अपनी चुनौती को वायरल भी किया है।

मिली जानकारी अनुसार बदमाश बिल्ला नाम सिलतरा धरसीवां पुलिस के लिए नया नहीं है। उसे पूर्व में कई बार पकड़ कर जेल भेज चुकी है। बिल्ला ने इस बार उसी पुलिस को चुनौती दी है। उसने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। किसी लोकनाथ का नाम लेकर कहा रहा है कि दम है तो अकेले में मिलना.. तेरा खून पीयूंगा। यह भी कह रहा है कि गांजा ही तो पीता हूं। पकड़ना है तो भनपुरी, बीरगांव में सिविल ड्रेस में अकेले आना और पकड़ कर ले जाना, दम है तो। 8-10 चाकू मारूंगा पिछवाड़े में डाक्टर भी कंफ्यूज हो जाएगा कहां कि नस काटी है।ढ

इतना ही नहीं वह मूंछों पर ताव देकर कहा रहा है बिल्ला इज़ बैक। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। वो अभी फरार है। इस वीडियो ने राजधानी पुलिस के आगे बदमाशों के बुलंद हौसलों को उजागर किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button