छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी के स्वागत में मानव श्रृंखला बनाएगी भाजपा

25 को रायपुर पहुंचेंगी प्रदेश प्रभारी, एयरपोर्ट पर होगा जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 21 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त प्रभारी स्मृति ईरानी के स्वागत की तैयारियों को लेकर बुधवार को शहर जिला भाजपा की बैठक हुई। इसमें 25 अक्टूबर को उनके रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत करने और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर अभिनंदन करने पर चर्चा हुई।

एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर प्रमुख रूप से मौजूद थे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा सहित पार्टी के अन्य नेता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में स्मृति ईरानी के आगमन पर कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वागत कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button