छत्तीसगढ़

पाम बलाजियो निवासी सटोरिया नितिन मोटवानी गिरफ्तार, 9 माह से फरार था

रायपुर, 9 अक्टूबर। ऑनलाईन बैटिंग साईटjmdbet777.com के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी पाम बलाजियो निवासी नितिन मोटवानी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 9 माह से लगातार फरार था ।

गंज पुलिस ने नागोराव गली अण्डर ब्रिज के पास कार में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद 37,50,000/-रूपए, 10 मोबाईल फोन कीमत 5,00,000/- रूपए, 02 नग महिन्द्रा थार कार सी जी 04 एन यू 0313 एवं सी जी 04 एन व्ही 6677 कीमत 40,00000/- रूपये, 1 नेक्सा एक्सएल 06 कार क्रमांक सी जी 04 पी एक्स 6086 कीमत 10,00000/- कुल कीमत लगभग 92,50,000/- रूपये जप्त किया गया था।

प्रकरण में ऑनलाईन बैटिंग साईट्स jmdbet777.com की आई.डी. लेकर पैनल संचालन करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी लगातार पुलिस की टीम द्वारा पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी नितिन मोटवानी की रायपुर में मौजूदगी की सूचना पर

गिरफ्तार किया गया। उससे घटना से संबंधित 02 मोबाईल फोन जप्त* किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – नितिन मोटवानी पिता बीजू मोटवानी उम्र 45 साल निवासी सी-304 पाल्म बैलाजियो थाना खम्हारडीह रायपुर।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button