छत्तीसगढ़

एमडीएम‌ए ड्रग के साथ स्पा सेंटर 3 गिरफ्तार, 2 युवतियां 14 ग्राम ड्रग जब्त

रायपुर, 9 अक्टूबर।खम्हारडीह पुलिस ने 14 ग्राम एमडीएमए ड्रग के साथ सप्लायर और स्पा सेंटर की 2 युवतियों और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कल रात रेमेडी सेलून में रेड किया । इस दौरान सेलून में 02 महिलायें एवं 01 ट्रांसजेंडर उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम आशा नायक निवासी दुर्ग, कृष्णा तिवारी तथा हेमंत थापा निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेेने पर उनके पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स रखा होना पाया गया।

इनसे 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त किया गया। इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनसे ड्रग सप्लाई के पिछले और अगले लिंक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. आशा नायक पिता मदनलाल नायक उमर 27 साल पता घड़ी चौक सुपेला संडे मार्केट दुर्ग।

02. कृष्णा तिवारी पति शुभम तिवारी उम्र 29 साल पता बालाजी हॉस्पिटल रामकृष्ण बिल्डिंग रूम नंबर 108 मोवा थाना पंडरी रायपुर।

03. हेमंत थापा पिता स्व. यू.बी थापा उम्र 36 साल पता अवंती विहार जगन्नाथ मंदिर के पास थाना खमरडीह जिला रायपुर। (ट्रांसजेंडर)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button