छत्तीसगढ़

हूती विद्रोहियों से सऊदी अरब को बचाने के लिए ब्रिटेन तैनात करेगा टाइफून लड़ाकू विमान

-रेचल फ्लिन और जेम्स लैंडेल

ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ने के बाद सऊदी अरब की रक्षा के लिए रॉयल एयर फ़ोर्स (आरएएफ) के टाइफून लड़ाकू विमानों को तैनात किया जाएगा.

इस रक्षात्मक अभियान का मकसद ईरान समर्थित हूती समूह के हवाई हमलों से सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है. प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने इस तैनाती को मंज़ूरी दी है.

यह फ़ैसला सऊदी अरब की राजधानी रियाद और देश के तटीय इलाकों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद लिया गया है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने मंगलवार को लिखित बयान में कहा, ये विमान रक्षात्मक भूमिका में काम करेंगे और हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कोई आक्रामक हमला नहीं करेंगे.

हूती विद्रोही यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के ख़िलाफ़ गृहयुद्ध लड़ रहे हैं.

इस सरकार को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है. हूती विद्रोहियों ने 2014 में राजधानी सना से इस सरकार को बेदखल कर दिया था.

सितंबर से यमन में संघर्षविराम जैसी स्थिति टूटने के बाद सऊदी अरब हूती विद्रोहियों के हवाई हमलों से अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

हूती विद्रोहियों ने यमन की आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त सरकार के ख़िलाफ़ नए सिरे से सैन्य अभियान शुरू किया और रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button