छत्तीसगढ़

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इसराइल आने का दिया न्योता, स्मित मच्छर के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने बुलाया

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपने देश के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल जलाने के लिए बुलाया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, मैंने अपने मित्र और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इसराइल के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया.

उन्होंने कहा, मोदी ने निमंत्रण के लिए मेरा धन्यवाद किया और कहा कि ज़मीन और आसमान, दोनों जगह भारत और इसराइल मिलकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच दशकों पुराने मज़बूत संबंधों की भी सराहना की.

30 सितंबर को फ़्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में को-पायलट के हमले के बावजूद अपनी बहादुरी से 174 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर को इसराइल ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देने का फ़ैसला किया है.

इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने अक्तूबर महीने कहा था कि भारतीय पायलट को ठीक होने के बाद इसराइल का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा.

उन्होंने कहा था, कैप्टन मच्छर की ज़बरदस्त बहादुरी और बेहतरीन प्रोफेशनलिज़्म ने एक बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की. जब वे ठीक हो जाएंगे, तो इसराइल के लोगों उन्हें प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज़्म से सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button