छत्तीसगढ़

छठ पूजा के मौके पर सूने मकान में चोरी, पुराना शातिर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर । टिकरापारा पुलिस ने संतोषी नगर में छठ पूजा के मौके पर सूने मकान में चोरी करने वाले पुराने शातिर को गिरफ्तार कर उससे 50,000/- रूपए के आभूषण व नगदी रकम जप्त किया।वह पूर्व में भी चोरी व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

मुकेश चौहान निवासी संतोषी नगर टिकरापारा ने दो दिन पहले थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को प्रातः मुकेश अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित छठ पूजा करने नरैया तालाब, सिद्धार्थ चौक गया था। वापस आकर ताला खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर में रखे चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर घर की छत पर टावर के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर गया। टिकरापारा पुलिस
ने चोर की तलाश में आसपास लगे
सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसकी पहचान संतोषी नगर, टिकरापारा निवासी खिलावन ध्रुव के रूप में कर पकड़ा ।
पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button