छत्तीसगढ़

पाकिस्तान के एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली ने अंतरिक्ष में पहुंचकर इक़बाल का कौन-सा शेर पढ़ा?

पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली ने चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंच चुके हैं.

चीन शेनझोउ-24 मिशन के तहत तीन एस्ट्रोनॉट्स को तियांगोंग स्पेस स्टेशन भेजा गया है. इनमें कमांडर तांग होंगबो, फ़्लाइट इंजीनियर वू यी और पाकिस्तान के पायलट मुहम्मद ज़ीशान अली शामिल हैं. ज़ीशान अली को मिशन में पेलोड स्पेशलिस्ट की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, स्पेस स्टेशन पहुंचने पर ज़ीशान अली ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अंतरिक्ष में पहुंचने और चीनी स्पेस स्टेशन में प्रवेश करने वाले पहले पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट बनकर बेहद ख़ुश हैं.

इस दौरान उन्होंने अल्लामा इक़बाल की मशहूर पंक्तियां भी सुनाईं.

उन्होंने उर्दू में कहा, सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क़ के इम्तिहां और भी हैं.

इसके बाद उन्होंने इन पंक्तियों का चीनी भाषा में अनुवाद भी अपने साथियों को सुनाया, जिसे वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने ख़ूब सराहा.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button