छत्तीसगढ़

तमिलनाडु में जेल से 17 कैदी फ़रार, चार पकड़े गए

तमिलनाडु में सोमवार की रात थेनी जेल से 17 कैदी फ़रार हो गए हैं. लेकिन इनमें से चार को बाद में पकड़ लिया गया.

पुलिस बाकी फ़रार कैदियों का पता लगाने के लिए गाड़ियों की गहन जांच कर रही है. इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.

दक्षिणी क्षेत्रीय पुलिस के महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि फ़रार हुए चार कैदियों को पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान पकड़ लिया.

विजयेंद्र बिदारी ने कहा, फ़रार कैदियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस की 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं. तमिलनाडु-केरल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है. हम केरल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, केरल पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और वे भी तलाशी और सुरक्षा अभियान में शामिल हैं. पुलिस जेल परिसर के आसपास के गांवों पर ड्रोन उड़ाकर फ़रार कैदियों की तलाश कर रही है.

विजयेंद्र बिदारी ने कैदियों के फ़रार होने की घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कैदियों ने बीमार होने का नाटक कर फ़रार होने की योजना बनाई थी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी 17 कैदियों को एक ही सेल में रखा गया था. उनमें से एक ने तबीयत ख़राब होने की शिकायत की.

इसके बाद जब जेल का एक सुरक्षाकर्मी सेल में पहुंचा, तो सभी 17 कैदी फ़रार हो गए.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button