छत्तीसगढ़

व्यापारियों की समस्याओं और जनसुविधाओं पर रायपुर निगम आयुक्त से कैट की चर्चा

सकारात्मक कार्यवाई का मिला आश्वासन-पारवानी

रायपुर, 2 नवंबर। व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा से मुलाकात कर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापारियों को हो रही समस्याओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना तथा आपसी समन्वय एवं संवाद के माध्यम से उनके व्यावहारिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करना रहा। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button