छत्तीसगढ़
राजस्थान: सड़क बना रहे आठ मजदूरों की करंट लगने से मौत, क्या है पूरा मामला

राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले में सोमवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, उदयपुरवाटी के छापोली गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से आठ मज़दूरों की करंट लगने से मौत हो गई.
उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक़, सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी मिलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई.
इसके बाद मशीन में करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मज़दूर इसकी चपेट में आ गए.(bbc.com/hindi)


