छत्तीसगढ़

CG BREAKING : युवक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर नगर, मुल्ला निवासी 21 वर्षीय सागर कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात घर में किसी को कुछ बताए बिना निकला था। इसके बाद आज दोपहर उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button