छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मीना बाजार में बड़ा हादसा, हवाई झूले से गिरकर युवक की मौत, परिवार के साथ मेला देखने पहुंचा था युवक

रायगढ़/खरसिया, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित मीना बाजार में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ मेला घूमने पहुंचे एक युवक की हवाई झूले से गिरने के बाद मौत हो गई। इस घटना से मेले में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खरसिया के पठान पारा निवासी नकुल निषाद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नकुल निषाद अपने परिवार के साथ खरसिया के मीना बाजार में घूमने गया था। मेले में घूमने के दौरान वह हवाई झूले में बैठा हुआ था। इसी बीच झूले में अचानक झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में नकुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के साथ खुशी-खुशी मेला घूमने निकले नकुल की इस तरह अचानक मौत से परिवार सदमे में है।

यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। हादसे ने मेले में लगाए गए हवाई झूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। झूले में अचानक झटका लगने और युवक के नीचे गिरने की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों और झूले में किसी तकनीकी खराबी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button