छत्तीसगढ़

रिन्यूएबल एनर्जी समिट में छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका : साय

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आगे ले जा रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने यह बात नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026 में शामिल होने के बाद कही। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान उन्हें इस आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है।

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी, ऐसे लोगों को इस तरह की बातें करने का अधिकार नहीं है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button