छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मू केआगमन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व उड़िया समाज की बैठक

नुआखाई पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व को संबोधित करेंगी

रायपुर, 11 अक्टूबर।आजश्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज द्वारा 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को रायपुर उत्तर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सर्व उड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

आगामी 22 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर हम सभी को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ राष्ट्रपति जी के स्वागत एवं प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में उपस्थित समाजजन:वकील तांडी, बसंत बाघ, पंकज जगत, देवराज महानंद, जितेन्द्र तांडी, पीयूष मिश्रा, गुननिधि मिश्रा, सत्यदेव शर्मा गौरव कुमार, जयदेव सतपति, महेश बघेल, अनीता महानंद, सावित्री जगत, संतोष सोनी, विजय छूरा, माधुरी बघेल, पिंकी निहाल, नारायण बाघ, बिंदिया नाग, राहुल क्षत्रीय, कैलाश बेहरा, खगपति सोनी, किशोर नायक, राजू बाघ, गणेश हरपाल, त्रिलोचन तांडी, सदा बेहरा, सुमित नायक, विनोद बेहरा, भगवान दीप, दुर्योधन पंका, बीनू चौहान, ज्योति छूरा, ईश्वरी छत्री, प्रदीप छत्री, मंगल तांडी, बंटी निहाल, सावन कुमार, राजू सोना, राहुल जगत, सागर कुमार, अंजू, रोशनी बाघ, कृष्ण कुमार महानंद, गोपाल सोना, सन्नी बाघ, राज सोना, सोनू बघेल, अमन बेहरा, सूरज सोनी, रोहन दीप, रमन तांडी एवं केश्री सिक्का सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button