छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : धान मिंजाई के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से किसान का दाहिना पंजा काटना पड़ा

कांकेर, 16 नवंबर 2026 । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धान की मिंजाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिंजाई मशीन की चपेट में आने से एक किसान का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चोट इतनी गंभीर थी कि उपचार के दौरान डॉक्टरों को ऑपरेशन कर किसान का दाहिना पंजा काटकर अलग करना पड़ा। इस घटना के बाद किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई धान की मिंजाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका दाहिना हाथ मिंजाई मशीन के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उनके हाथ का पंजा करीब 99 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। किसान की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए धमतरी रेफर कर दिया। धमतरी में उपचार के दौरान डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटना पड़ा।

धान खरीदी के सीजन के बीच मिंजाई के दौरान हुए इस हादसे ने किसान परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button