छत्तीसगढ़

सिमगा में सड़क दुघर्टना 3 लोगों की मौत और 8 से अधिक घायल

रायपुर, 26 अक्टूबर। सिमगा में हुई सड़क दुघर्टना में 3 लोगों की मौत हो गई और 8 से अधिक घायल हैं। घायलों का सिमगा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक यात्री बस सिमगा के पास दरचुरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। तेज रफ्तार इस भिड़ंत में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिमगा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की बस CG 04 NM 0859 सोमवार सुबह अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी. सफर में अधिकतर यात्री नींद में थे। घटना के दौरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस सुबह करीब 5:30 बजे दरचुरा के पास खड़ी ट्रक में जा घुसी. यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया. 3 लोगों की मौके पर ही मौत गई. वहीं 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है.

घटना की सूचना पर डायल 112 और सिमगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बस के अंदर कई लोग गंभीर हालत में थे. उनका सामान बिखर गया था. सभी को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिए तत्काल सिमगा सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना के बाद लोगों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर किनारे कर रही है, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो. पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में जुटी है. क्या ड्राइवर की आंख लगने के कारण हादसा हुआ, खड़ी ट्रक में रिफ्लेक्टर लगा हुआ था. सभी पहलुओं पर घटना की जांच जारी है.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button