ताजा खबर

खरसिया में सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान हुआ आयोजित, IG श्री रामगोपाल गर्ग ने दिलाई नागरिकों को सुरक्षा की शपथ

खरसिया– हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन खरसिया एवं रायगढ़ जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में खरसिया में सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, DSP श्री उत्तम सिंह, SDOP खरसिया श्री सतीश भार्गव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IG श्री रामगोपाल गर्ग के खरसिया आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं, आतिशबाजी एवं पारंपरिक करमा नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान हुई हल्की बारिश की फुहार ने वातावरण को और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम को लेकर शहर में नागरिकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

अग्रसेन चौक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा राज्यगीत अरपा पैरी के धार के साथ हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता को आवश्यक बताते हुए कहा कि वर्तमान digital era में नागरिकों की personal information और data की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध link, call अथवा online transaction को लेकर सतर्क रहने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। SSP ने सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर भी जोर दिया।

SSP शशिमोहन सिंह ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और सामाजिक संगठनों की संयुक्त भागीदारी से सुरक्षा संबंधी संदेश अधिक प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचाया जा सकता है।

मुख्य अतिथि IG रामगोपाल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराध लगातार बदलते स्वरूप में सामने आ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का cyber aware होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता लोगों को बड़े financial fraud से बचा सकती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर कहा कि हेलमेट केवल यातायात नियम का पालन नहीं, बल्कि व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण साधन है।

IG ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल एवं पूरी टीम को सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। IG रामगोपाल गर्ग ने उपस्थित नागरिकों को सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई। इसके पश्चात राहगीरों एवं जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।

अभियान के संदेश को प्रभावी बनाने के लिए IG रामगोपाल गर्ग स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक रैली में शामिल हुए और बाइक चलाते हुए नागरिकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधिकारी द्वारा स्वयं अभियान में सहभागी बनना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के बाद IG रामगोपाल गर्ग एवं SSP शशिमोहन सिंह ने गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर 134 वर्षों से आयोजित अखंड राम सप्ताह में सहभागिता की। मंदिर में पूजा-अर्चना एवं राम नाम की फेरी के पश्चात बच्चों द्वारा भजनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

बच्चों की प्रस्तुतियों की IG रामगोपाल गर्ग ने सराहना की। विशेष रूप से रूही अग्रवाल की शिव तांडव प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं का भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ाव समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में DSP उत्तम सिंह, SDOP सतीश भार्गव, TI त्रिनाथ त्रिपाठी, Sub Inspector अमरनाथ शुक्ला सहित थाना एवं चौकी की पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन, हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी, हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल, महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस एवं सामाजिक संगठन की संयुक्त पहल से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

अजय यादव

एक सीधे-सादे स्वभाव के व्यक्ति हैं। बचपन से ही अपने आसपास की बातों को याद रखने की आदत रही। परिवार में बड़ों का आदर और मेहनत की सीख मिली। वे सड़कों पर घूमना, बस-स्टैंड और बाजार की हलचल देखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि असली तस्वीर वही है जो आम दिन में दिखती है, किसी मंच पर नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button