छत्तीसगढ़

अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के बारे में सीजेपी ने दिया ये अपडेट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दावा किया है कि हिरासत में लिए गए उसके नेताओं को रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

दरअसल, शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली आए सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने फ़्लाइट से ही हिरासत में ले लिया था.

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, अभिजीत, आशुतोष और सौरव को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

उन्होंने बताया, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मुझे सुबह इस बारे में जानकारी दी. सीजेपी के लीगल हेड के तौर पर, मैं हमारी तरफ़ से पेश होने वाले दूसरे वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहूँगी.

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी तीनों की हिरासत का मामला उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा, मोदी शाह इतने डरे हुए हैं कि आज वे बच्चों का अपहरण कर रहे हैं. आपको परिणाम भुगतना पड़ेगा.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button