छत्तीसगढ़

सीजेपी ने कहा- कुछ भी कर लें 10 अक्तूबर को जंतर मंतर पहुंचकर रहेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

उन्होंने इस बारे में पुलिसकर्मियों से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, हमें पता है कि इस समय जो भी आपसे करवाया जा रहा है, वो ऊपर के निर्देश से हो रहा है. लेकिन आप अपने बच्चों पर ऐसे कैसे हाथ उठा रहे हैं? आप उनको रात के अंधेरे में ऐसे गुंडों की तरह कैसे लेकर जा रहे हैं?

उन्होंने कहा, क्या आपका मन इस बात की गवाही दे रहा है? क्या यह सब करने से आपके ज़मीर को ठेस नहीं पहुँच रही? क्या अगर आपके बच्चे होते, तो भी आप उनसे ऐसे ही बर्ताव करते?

उन्होंने लिखा, ब्रिटिश राज में भी कुछ पुलिसकर्मी ऐसे थे जिन्होंने अपने ही देशवासियों के ख़िलाफ़ गोलियाँ चलायी थी, यह कहकर कि वो ड्यूटी कर रहे है. लेकिन याद रखिए, आज देश उन पुलिसवालों को गद्दार ही मानता है.

दिल्ली पुलिस के हाथों पर तो 20 जुलाई का ख़ून है क्या आप भी वही चाहते हैं? आपको पता है कि हम सब पढ़ने-लिखने वाले बच्चे हैं. हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. आपको यह भी पता है कि हम गांधी और आंबेडकर को मानने वाले लोग है.अहिंसा और संविधान के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं. हम ना हाथ उठाएंगे, ना मारपीट करेंगे.

आशुतोष रांका ने लिखा, आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप कुछ भी कर ले, हम हर हाल में कल जंतर मंतर पहुचेंगे. और देश को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ेंगे.

फ़ैसला आपको करना है, कि आप इतिहास में किस तरह याद किया जाना पसंद करेंगे. जनरल डायर की तरह, या शहीद मंगल पांडे की तरह?

आशुतोष रांका ने लिखा, आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप कुछ भी कर ले, हम हर हाल में कल जंतर मंतर पहुचेंगे. और देश को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ेंगे.

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन की योजना बनाई है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button