छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने जोरा में धान खरीदी का शुभारंभ किया

रायपुर, 15 नवंबर। जोरा धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप आज 15 नवंबर से रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा धान केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना की और धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को तिलक भी लगाया।धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं।



