ताजा खबर

कुटेली कला गांव की घटना खेत की मेड़ पर पलटा ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

राजनांदगांव:  खेत की जुताई कराने जा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा छुईखदान क्षेत्र के ग्राम आमाकुआं के खार में हुआ। ट्रैक्टर खेत की मेड़ पर पलट गया, जिससे उसमें सवार युवक नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कुटेली कला निवासी परमेश्वर निर्मलकर गांव के यामेश कुमार भास्कर के ट्रैक्टर (सीजी 08 एपी 3920) में बैठकर खेत की जुताई कराने आमाकुआं खार जा रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक यामेश कूदकर बाहर निकल गया, जबकि उसके पास बैठा युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छुईखदान पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर छुईखदान पुलिस ने ट्रैक्टर चालक यामेश कुमार भास्कर के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button