गंभीर और सुलझे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का दिखा अनूठा अंदाज, कठपुतली डांस पर हाथ आजमा कर राज्योत्सव में बिखेरी मुस्कान।
विकास नंद/सर्वव्यापी
अपनी धीर-गंभीर कार्यशैली, सहज व्यवहार और प्रशासनिक सूझबूझ के लिए पहचाने जाने वाले महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का राज्योत्सव में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर गंभीर और सुलझे हुए व्यक्तित्व के रूप में नजर आने वाले कलेक्टर ने राज्योत्सव के दौरान कठपुतली डांस पर हाथ आजमाकर न केवल अपनी प्रसन्नता जाहिर की, बल्कि वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी।
राज्योत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोककलाओं के बीच कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का यह सहज और खुशनुमा अंदाज आकर्षण का केंद्र बन गया। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच उनके इस हल्के-फुल्के और आत्मीय पल ने यह संदेश भी दिया कि एक अधिकारी का व्यक्तित्व केवल फाइलों, बैठकों और निर्देशों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह जनसामान्य के बीच सहजता से जुड़कर सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद भी ले सकता है।
कठपुतली नृत्य के साथ कलेक्टर की यह सहभागिता राज्योत्सव के उत्सवी माहौल में एक यादगार क्षण बन गई। उनके इस अंदाज ने यह साबित किया कि गंभीरता के साथ सहजता और जिम्मेदारी के साथ आनंद का संतुलन ही व्यक्तित्व को खास बनाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
