छत्तीसगढ़

सामुदायिक कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व, सहानुभूति और समावेशिता को मिला प्रोत्साहन

एसएसपीयू में विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियां

भिलाई, 18 अक्टूबर। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने बताया कि वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से सेक्टर-8 स्थित स्नेह संपदा में विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में बी.कॉम. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व, सहानुभूति तथा समावेशिता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को स्नेह संपदा के सदस्यों से संवाद करने, सामुदायिक सहभागिता के महत्व को समझने तथा अधिक संवेदनशील और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिला। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढक़र सार्थक सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्ष डॉ.संजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ स्मिता सेलट के मार्गनिर्देशन में विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों से विधार्थियों को जोड़ा जा रहा है।विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर विद्यार्थी वहां की गतिविधियों से न केवल परिचित होते हैं बल्कि सामाजिक दायित्व की भावना भी प्रेरित करती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button