ताजा खबर

पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा से समझौता बर्दाश्त नहीं अधीक्षण अभियंता ने किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव :- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत जिले में चल रहे सड़क निर्माण और संधारण कार्यों की गुणवत्ता को परखने के लिए अधीक्षण अभियंता श्री पी. मोहन राव सोनी ने मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सख्त हिदायत दी है कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

अपने निरीक्षण दौरे के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री पी. मोहन राव सोनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण में तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय तक टिकाऊ सड़कें मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के तहत पहले से निर्मित सड़कों के ‘डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड’ (DLP) के अंतर्गत किए जा रहे संधारण (रखरखाव) कार्यों का भी जायजा लिया गया। अधीक्षण अभियंता ने संधारण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए निर्धारित अवधि के भीतर सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता ने ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना’ के तहत निर्माणाधीन सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। मार्ग में काली मिट्टी (Black Cotton Soil) वाले क्षेत्रों की विशेष भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्माण संबंधी सभी तकनीकी प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव या सड़क धंसने जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

उन्होंने सभी चल रहे प्रोजेक्ट्स को पूरी पारदर्शिता, गति और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button