छत्तीसगढ़

ईरान जंग को लेकर अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने का ख़तरा

ईरान जंग और अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के लिए 350 अरब डॉलर के अतिरिक्त बजट की डोनल्ड ट्रंप की मांग को लेकर अमेरिकी संसद में मतभेद बढ़ गए हैं.

बीबीसी पर्शियन के मुताबिक़, इससे क्रिसमस से पहले अमेरिकी संघीय सरकार का कामकाज ठप होने की आशंका बढ़ गई है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, दोनों प्रमुख पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि इन मतभेदों के कारण सरकारी बजट पर सहमति बनना मुश्किल हो सकता है.

अमेरिकी सरकार का मौजूदा बजट 11 दिसंबर तक वैध है. ऐसे में संघीय सरकारी विभागों के कामकाज के लिए आगे की फंडिंग पर सहमति बनाने के लिए सांसदों के पास क़रीब तीन हफ़्ते का समय है.

अमेरिकी सीनेट में मतभेद ख़ास तौर पर गंभीर हैं. यहां दोनों पार्टियों के बीच सहमति से तैयार बजट पैकेज को मंज़ूरी देने के लिए 100 में से कम से कम 60 वोटों की ज़रूरत होती है.

दोनों पार्टियों के सांसदों के बीच मतभेद ऐसे समय बने हुए हैं, जब थैंक्सगिविंग की एक हफ़्ते की छुट्टी के लिए अमेरिकी संसद का कामकाज रोकने की तैयारी है.

रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, वरमोंट से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर पीटर वेल्च ने हाल ही में कहा, सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि हम युद्ध के लिए फंडिंग नहीं करना चाहते और न ही सरकार का कामकाज ठप करना चाहते हैं. ऐसे में इसका समाधान कैसे निकाला जाए?

उन्होंने कहा, यही वह उलझी हुई गुत्थी है, जिसे सुलझाना मुश्किल है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button