छत्तीसगढ़
भारत ने पहली पारी में खड़ा किया 720 रनों का विशाल स्कोर, जानिए न्यूज़ीलैंड का जवाब

भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 720 रन बनाए हैं. भारत की ओर से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेलीं.
वहीं, कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए.
न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लेन फ़िलिप्स ने तीन विकेट लिए, जबकि रचिन रवींद्र को दो विकेट मिले.
न्यूज़ीलैंड को दूसरी पारी की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा. कप्तान टॉम लैथम बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए.
फ़िलहाल भारत को न्यूज़ीलैंड पर 300 से ज़्यादा रनों की बढ़त हासिल है.
न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. उसकी ओर से हेनरी निकोल्स ने सबसे ज़्यादा 175 रन बनाए, जबकि ग्लेन फ़िलिप्स ने 118 रनों की पारी खेली.(bbc.com/hindi)



