छत्तीसगढ़

नर्सिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए तीसरी बार तारीख बढ़ी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30अक्टूबर । इंडियन नर्सिंग कॉउन्सिल ने तीसरी बार तारीख बढ़ा दी है। अब नए एडमिशन के लिए 15 नवंबर तक आवेदन और काउंसलिंग होंगे।
ज्ञात हो कि पूर्व में 2 बार तारीख बढ़ाने के बाद भी छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया था। प्रदेश में करीब 2600 सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने तीन दिन पहले ही तिथि बढ़ाने का पत्र भेजा था। अब एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पीबी बीएससी एन,एमएससी एन, पीएचडी एन, पोस्ट बेसिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button