छत्तीसगढ़

नाली पर निर्मित अवैध पाटा तोड़ा और भवन मालिक पर 25000 जुर्माना भी

रायपुर, 26 अक्टूबर।जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर के सामने नाली पर निर्मित अवैध पाटे को जेसीबी मशीन से तोड़ा । यह पाटा नाली की सफाई और जल निकासी में बाधक बना हुआ था। इसकी शिकायत की गई थी। इसे तोड़ने के साथ ही परिसर के निर्माणकर्ता भवन स्वामी पर 25000 रूपये का जुर्माना किया गया । यह कार्रवाई जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर और सहायक अभियंता नगर निवेश कमलेश मिथलेश और उपअभियंता नगर निवेश श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल की उपस्थिति में की गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button