ताजा खबर
श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा के संरक्षक डॉ. राजेंद्र सक्सेना ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं
किरंदुल : श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा के संरक्षक डॉ. राजेंद्र सक्सेना ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त जिलेवासियों, नगरवासियों एवं व्रतधारी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का पर्व है, जो पवित्रता, संयम, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में एकता, भाईचारा और समरसता का संदेश देता है।
डॉ. सक्सेना ने कहा कि किरंदुल सहित पूरे दंतेवाड़ा जिले में छठ पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जो हमारी गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण है।
उन्होंने छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की है।

