प्रारूप मतदाता सूची जारी; 11 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं नाम

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 13नवंबर।निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिले की प्रारूप मतदाता सूची12नवंबर को प्रकाशित कर दी गई है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल13लाख59हजार109मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,हटवाने या किसी तरह की गलती सुधारने के लिए11दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।
जिले में पुरुषों से कम महिला मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और बिना फोटो वाली डिजिटल प्रति उपलब्ध कराई गई। मतदान केंद्रवार सूची ऑनलाइन भी देखी जा सकती है।
प्रारूप सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है:
मतदाताओं की संख्या
पुरुष
6,90,068
महिला
6,68,989
तृतीय लिंग
52
कुल
13,59,109
जिले के2,028मतदान केंद्रों में यह मतदाता सूची तैयार की गई है।
निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग कामों के लिए निर्धारित फॉर्म जारी किए हैं।
फॉर्म-6:नया नाम जुड़वाने के लिए।
फॉर्म-6A:विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए।
फॉर्म-7:किसी नाम पर आपत्ति या अपात्र मतदाता का नाम हटवाने के लिए।
फॉर्म-8:नाम,पता आदि में सुधार,स्थान परिवर्तन या दिव्यांग मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए।
प्रारूप सूची पर12नवंबर से11दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निराकरण28दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद4जनवरी2027को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
एक महत्वपूर्ण सुविधा यह भी है कि1जनवरी2027तक18वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के अलावा1अप्रैल, 1जुलाई और1अक्टूबर2027को18वर्ष के होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे।
घर बैठे जांचें अपना नाम
मतदाता सूची में नाम देखने के लिए अब निर्वाचन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। नागरिक निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल औरECI-NETमोबाइल एप के माध्यम से अपना नाम और विवरण देख सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन जमा करने के अलावा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या निर्वाचन कार्यालय में ऑफलाइन भी दिए जा सकते हैं।
किसी तरह की जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की टोल फ्री हेल्पलाइन1950पर संपर्क किया जा सकता
