छत्तीसगढ़

नाबालिग की तस्करी और लगातार यौन शोषण, हाई कोर्ट ने मौसी समेत 3 की जमानत अर्जी ठुकराई

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 13नवंबर ।नाबालिग लड़की की तस्करी और कई स्थानों पर बार-बार यौन शोषण के गंभीर मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने लखविंदर कौर उर्फ लकी,आनंद कुर्रे और बी. केशवन रेड्डी उर्फ केशव की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

अभियोजन के मुताबिक,पीड़िता का भाई काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। इसके बाद वह अपनी मौसी हरजिंदर कौर की देखरेख में थी। आरोप है कि पैसों के लालच में हरजिंदर कौर20मई2025को उसे रामनगर स्थित एक सहआरोपी के घर ले गई।

वहां नाबालिग की तस्वीरें अलग-अलग लोगों को भेजी गईं और कथित तौर पर4से5हजार रुपये लेकर उसे उनके पास भेजा गया। आरोप है कि पीड़िता को अलग-अलग जगहों और होटलों में ले जाकर कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया।

जांच के दौरान दर्ज बयानों में आरोपियों की भूमिका को लेकर विशिष्ट आरोप सामने आए। अभियोजन के अनुसार,आनंद कुर्रे नाबालिग को कार में ले गया और उसके साथ यौन संबंध बनाए। केशवन रेड्डी पर भी यौन शोषण का आरोप है।

लखविंदर कौर की भूमिका की जांच में सहआरोपी के बयान और मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

हाई कोर्ट ने कहा कि पीड़िता नाबालिग थी और मामला किसी एक घटना तक सीमित नहीं है। आरोपों में अलग-अलग स्थानों पर बार-बार यौन शोषण की बात सामने आई है। धारा183के तहत दर्ज बयानों में भी आरोपितों की भूमिका का उल्लेख है।

मामले की गंभीरता और जांच में सामने आए तथ्यों को देखते हुए अदालत ने तीनों आरोपियों को जमानत देने का कोई आधार नहीं पाया। लखविंदर कौर और केशवन रेड्डी की यह दूसरी जमानत याचिका थी,जबकि आनंद कुर्रे की पहली याचिका थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button