ताजा खबर

विजयदशमी पर्व: किरंदुल परियोजना में 65 फीट के रावण के पुतले का हुआ दहन

एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

किरंदुल। एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के स्थापना के समय से अविभाजित मध्यप्रदेश, अब छत्तीसगढ़ राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों से एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में कार्य करने आए निवासियों द्वारा गठित एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, किरंदुल के तत्वावधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में लगातार 58 वर्षों से विजयदशमी के पावन पर्व पर दशहरा के दिन भव्य सार्वजनिक दशहरा उत्सव कार्यक्रम में असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाने के लिए रावण के पुतले का दहन किया गया।

उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम की आतिशबाजी और रामलीला के मंचन को देखने के लिए परियोजना क्षेत्र के नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में लोग आए।

इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण, प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष नमिता नारायण, मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन जे. सी. दास, महाप्रबंधक मानव संसाधन सुधांशु वर्मा, महाप्रबंधक माइंस शशि भूषण, इंटक सचिव ए. के. सिंह, एसकेएमएस अध्यक्ष नोमेश्वर राव, सचिव प्रदीप नामदेव, छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक समिति के सचिव पी. एल. साहू, अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र विशेष रूप से मौजूद रहे।

मंच संचालन एनएमडीसी एससी/एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी. एल. तारम और दिनेश साहू ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button