छत्तीसगढ़

बीच सड़क पर बर्थडे मनाया कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने

राष्ट्रपति लौटने के बाद कार्रवाई संभव, हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23अक्टूबर । अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन और आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने अब यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होने के नाते पटेल पर नियम कानून पालन करवाने की जिम्मेदारी होती है वो ही नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उसका यह वीडियो परिजनों ने ही शूट कर वायरल किया था।
दरअसल विपिन पटेल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के फिल्म के गाने ओ ओ जाने जाना पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि सड़क पर जन्मदिन मनाने जैसे मामलों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुका है।

फिलहाल इस मामले में रायपुर जिला प्रशासन या ग्रामीण पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारी या प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या नहीं। राष्ट्रपति प्रवास के बाद देर शाम तक कार्रवाई की जा सकती है। वैसे इसे लेकर प्रकाशित खबरों की कतरनें कलेक्टर, एडीएम और अन्य अफसरों को भेजा गया है।
वहीं लोग पटेल की सेवावधि और इस्तेमाल की जा रही कार की कीमत को भी लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button