ताजा खबर

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई

हमर माटी के महक, हमर पुरखा के चिन्हारी, हमर भाखा-छत्तीसगढ़ी

छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली परंपराओं और आत्मीयता की पहचान

रायपुर, 28 नवम्बर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में शुभकामना संदेश देते हुए कहा, “हमर माटी के महक, हमर पुरखा के चिन्हारी, हमर भाखा-छत्तीसगढ़ी। छत्तीसगढ़ी राजभाखा दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।”

छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली परंपराओं और जनजीवन की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसकी मिठास, सहजता और आत्मीयता में छत्तीसगढ़ की माटी की महक और यहां के लोगों का अपनत्व रचा-बसा है।

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों, लोककथाओं, लोकनाट्यों और साहित्य में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रतिबिंबित होती है। छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध बनाने में प्रदेश के साहित्यकारों, कवियों, लोक कलाकारों और भाषा साधकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने तथा उसके संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर है। नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति से जोड़ना हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

The post छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button