छत्तीसगढ़
अमित जोगी पर एफआईआर

पीएम-सीईसी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,3 नवंबर। जनता कांग्रेस के मुखिया अमित जोगी को पीएम नरेंद्र मोदी और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना भारी पड़ सकता है। भाजपा ने अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रवाना होते ही अमित जोगी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत और शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि अमित जोगी ने पोस्ट को हटा दिया था और लिखित में माफी मांगी है। बावजूद इसके विवाद नहीं सुलझता दिख रहा है।



