ताजा खबर

सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए ए. के. सिंह सम्मानित

किरंदुल : सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  ए. के. सिंह  को सम्मानित किया गया। एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति (छत्तीसगढ़ी क्लब) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनके आत्मीय जुड़ाव और सक्रिय सहभागिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

बताया गया कि  सिंह का आगमन वर्ष 1983-84 में किरंदुल में हुआ था और 1988 में एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में प्रथम कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व ही अपने आदरणीय अंकल एवं अभिभावक स्व.  सुधीर सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में वे समिति की सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों में वरिष्ठों के साथ मिलजुल कर कार्य करते रहे, जो निरंतर जारी है।

नगर की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सेवाभावी संस्थाओं के जनहित कार्यों में श्री सिंह का शुरू से आत्मीय भाव से जुड़ाव रहा है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल द्वारा उन्हें पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में भी संस्थान के सदस्य के रूप में उनकी सेवाएं निरंतर जारी हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को विशेष पहचान प्रदान करती है। श्री ए. के. सिंह जी का सम्मान सामाजिक संबंधों की गरिमा, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।

यह सम्मान केवल एक औपचारिक अभिनंदन नहीं, बल्कि क्लब के साथ जुड़े आत्मीय संबंधों, स्मृतियों और योगदान के प्रति सम्मान की सुंदर अभिव्यक्ति है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button