छत्तीसगढ़

उद्यम से विरासत तक, में कारोबार की वृद्धि, विस्तार और उत्तराधिकार नियोजन पर चर्चा

छत्तीसगढ़ चेंबर का आयोजन

रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि व्यापारियों एवं उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रबंधन, कारोबार के विस्तार और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उद्यम से विरासत तक विषय पर व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारोबार की वृद्धि, विस्तार, व्यवसाय को बड़े स्तर पर स्थापित करने तथा उत्तराधिकार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

श्री थौरानी ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पीएसएसी एंड एसोसिएट्स के निदेशक एवं हेलिकॉन कंसल्टिंग के संस्थापक श्री विक्रम लिमसे ने व्यवसाय के विस्तार, ब्रांड निर्माण, विकास रणनीति और कारोबार को बड़े स्तर पर स्थापित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि बदलते कारोबारी परिवेश में केवल व्यापार बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मजबूत ब्रांड पहचान, प्रभावी प्रबंधन, स्पष्ट व्यावसायिक रणनीति और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णय लेना भी जरूरी है।

श्री थौरानी ने बताया कि पीएसएसी एंड एसोसिएट्स के भागीदार सीए संजीव अग्रवाल ने व्यवसाय के उत्तराधिकार नियोजन अर्थात कारोबार को अगली पीढ़ी तक सफलतापूर्वक हस्तांतरित करने और उसकी निरंतरता बनाए रखने के विषय पर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी पारिवारिक व्यवसाय की दीर्घकालिक सफलता के लिए समय रहते उत्तराधिकार की योजना बनाना, जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करना और व्यवसाय की संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button